नई दिल्ली, जनवरी 30 -- अगर आप कम बजट में मजबूत बॉडी और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो बस कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आईटेल भारतीय बाजार में अपना मजबूत बॉडी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि itel भारत में एक खूबसूरत और सुपर ड्यूरेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। अगर शुरुआती डिटेल्स की मानें, तो itel एक ब्लॉकबस्टर स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है जो मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आएगा - जो गिरने, झटके और नमी से मजबूत सुरक्षा देगा। यह उन यूजर्स के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है जिन्हें मुश्किल आउटडोर कंडीशन और एक्सट्रीम एडवेंचर के दौरान यूज करने के लिए एक ड्यूरेबल फोन चाहिए।बिना नेटवर्क कर सकेंगे अनलिमिटेड बातें यह भी कहा जा रहा है कि अपकमिंग स्...