नई दिल्ली, फरवरी 1 -- टाटा मोटर्स ने साल 2026 की शुरुआत शानदार नोट के साथ की है। साल के पहले महीने में कंपनी ने रिकॉर्ड 71,066 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 47.1% की ग्रोथ है। यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री भी है। कंपनी की इस सेल्स में उसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली नेक्सन SUV का बड़ा योगदान रहा। दरअसल, नेक्सन पिछले कुछ महीने से कंपनी के लिए लगातार नंबर-1 कार बन रही है। वहीं, जनवरी 2026 में भी इसकी 23,000 यूनिट बिकीं। इस तरह ये कंपनी के लिए एक बार फिर टॉपर रही। नेक्सन के लिए ये अब तक की सबसे बड़ी मंथली सेल भी है। इससे पहले साल 2025 भी नेक्सन के लिए शानदार रहा था। दरअसल, कैलेंडर ईयर 2025 में टाटा नेक्सन की 2,00,561 यूनिट बिकीं। जबकि कैलेंडर ईयर 2024 में इसकी 1,61,611 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 38,950 यूनिट ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.