नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- Multibagger stock return: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी-स्पाइस लाउंज फूड के शेयर गुरुवार को डिमांड में रहे। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन इस शेयर की कीमत में 5% का अपर सर्किट लगा और कीमत Rs.50.08 पर पहुंच गई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 72.20 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 5.59 रुपये है। इस लिहाज से देखें तो शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई से 30% नीचे है। हालांकि, शेयर Rs.5.59 के 52-हफ्ते के लो से 796% ऊपर चढ़ गया है। लॉन्गटर्म निवेश पर रिटर्न की बात करें तो शेयर का पांच साल का रिटर्न लगभग 4200% है। पिछले छह महीनों में 103%, पिछले तीन महीनों में 11% और पिछले एक महीने में 7% की बढ़ोतरी हुई है।बड़ा विस्तार कर रही कंपनी हाल ही में स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स ने एक बड़े विस्तार की घोषणा की है। कंपनी ने विंग जोन के लिए एक्सक्लू...