नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- Multibagger Stock: एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Astra Microwave Products Ltd) को लेकर ब्रोकरेज हाउसेज़ का रुख लगातार पॉजिटिव बना हुआ है। डिफेंस सेक्टर के इस मल्टीबैगर स्टॉक में उन्हें अभी और तेजी की उम्मीद दिख रही है। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि कंपनी अब सिर्फ छोटे-मोटे सबसिस्टम बनाने वाली नहीं रही, बल्कि धीरे-धीरे एक फुल-फ्लेज्ड सिस्टम सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनती जा रही है। लंबी अवधि में कंपनी का फोकस स्केल-अप करने और बड़े डिफेंस प्रोजेक्ट्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर है, जिससे कमाई और मुनाफे दोनों में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है।शेयरों के हाल अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें, तो एस्ट्रा माइक्रोवेव के शेयर कोविड-19 के दौरान Rs.50 से भी नीचे थे, जहां से अब तक इसमें करीब 1,800% की जबरदस्त तेजी आ चु...