नई दिल्ली, फरवरी 1 -- रेनेो इंडिया (Renault India) ने साल 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल 3,715 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल जनवरी 2025 में बिके 2,780 यूनिट्स के मुकाबले 33.6% सालाना (YoY) ग्रोथ दिखाती है। खास बात यह है कि यह बढ़त पूरे ऑटो इंडस्ट्री के औसत ग्रोथ से कहीं ज्यादा है। आइए जरा विस्तार से इसकी सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- LIVE: कैंसर की दवाएं, ओवन होंगे सस्ते, छाते-ATM महंगे; बजट से किसे क्या मिला?ट्राइबर और काइगर की जबरदस्त डिमांड रेनो (Renault) की इस मजबूत शुरुआत के पीछे ट्राइबर (Triber) और काइगर (Kiger) की लगातार बढ़ती डिमांड सबसे बड़ी वजह रही। इन दोनों मॉडलों ने मिलकर 45.3% की YoY ग्रोथ दर्ज की है। 2025 की दूसरी छमाही में नए अपडेट्स और लॉन्च के बाद से इन गाड़ि...