नई दिल्ली, फरवरी 19 -- हुंडई मोटर के पोर्टफोलियो में एक्सटर सबसे सस्ती और एंट्री लेवल SUV है। ये क्रेटा और वेन्यू के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। ऐसे में अब कंपनी इस स्टाइलिश मिनी SUV को अपडेट करने वाली है। इसके नए फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है। हाल ही में कोरिया से मिली लेटेस्ट स्पाई फोटोज में एक्सटर फेसलिफ्ट का फ्रंट, साइड और रियर प्रोफाइल का खुलासा हो गया है।हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट का डिजाइन एक्सटर का टेस्ट गाड़ी पूरी तरह से कैमोफ्लाज्ड है, फिर भी ग्रिल, हेडलैंप, टेललाइट और दूसरी ऐसी ही डिटेल्स का बेसिक डिजाइन देखा जा सकता है। स्टील व्हील्स से पता चलता है कि यह टेस्ट किए जा रहे बेस वैरिएंट में से एक है। अगर हम मौजूदा मॉडल को देखें, तो EX और EX(O) ट्रिम्स R14 स्टी...