नई दिल्ली, जनवरी 5 -- निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने दिसंबर 2025 में रिकॉर्ड निर्यात के साथ मजबूत तरीके से साल का अंत किया। इस महीने कंपनी ने 13,470 कारों का निर्यात किया, जो बीते 10 सालों में किसी एक महीने में सबसे ज्यादा है। घरेलू बाजार में 1,902 कारों की बिक्री के साथ दिसंबर की कुल बिक्री 15,372 यूनिट्स रही। ये आंकड़े भारत से एक्सपोर्ट पर फोकस करने वाली निसान की रणनीति की सफलता को दिखाते हैं। बता दें कि कंपनी फिलहाल मैग्नाइट को देश में बेच रही है। इसी कार को एक्सपोर्ट भी किया जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपए है। बिक्री के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, "2025 निसान मोटर इंडिया के लिए मजबूती का साल रहा। नई निसान मैग्नाइट की सफलता के दम पर हमनें दिसं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.