नई दिल्ली, मार्च 27 -- Yash innoventures share: यश इनोवेंचर्स के शेयर आज गुरुवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में आज 20% का अपर सर्किट लग गया और यह शेयर 39.33 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। इसका पिछला बंद प्राइस 32.78 रुपये है। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक अच्छी खबर है। पिछले पांच दिन में इसमें 31 पर्सेंट तक की तेजी आई है। दरअसल, अहमदाबाद स्थित कंपनी ने गुजरात में 250 करोड़ रुपये की पुनर्विकास परियोजना का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 44.93 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 19.60 रुपये है। सालभर में कंपनी के शेयर में 90% की तेजी देखी गई है। इसका मार्केट कैप 26.43 करोड़ रुपये है।डिटेल में जानिए कंपनी ने अहमदाबाद, गुजरात में सर्किट हाउस के सामने शाहीबाग में स्थित आवासीय अपार्टमेंट के पुनर्विकास परियोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.