नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Nykaa Share: फैशन एवं सौंदर्य सामानों की खुदरा विक्रेता नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स के शेयर आज बुधवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहे। नायका के शेयर में आज 5 पर्सेंट तक की तेजी देखी गई और यह शेयर 215.95 रुपये पर आ गया था। शेयरों में इस तेजी के पीछे जून तिमाही के शानदार नतीजे हैं। दरअसल, कंपनी का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में प्रॉफिट 79 प्रतिशत बढ़कर 24.47 करोड़ रुपये हो गया।क्या है डिटेल कंपनी का गत वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 13.64 करोड़ रुपये रहा था। नायका ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय सालाना आधार पर 1,753.44 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,164.27 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के सौंदर्य सेगमेंट ने 1,975.37 करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.