नई दिल्ली, फरवरी 10 -- स्मार्टफोन मेकर Realme ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि Realme P4 Power 5G ने अपनी पहली ही सेल में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के कंज्यूमर ट्रस्ट का आंकड़ा पार कर लिया है। यही नहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर 2025-26 के दौरान लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स के पहले-दिन की सेल के आधार पर यह फोन 25,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में नंबर-1 बेस्टसेलर बनकर सामने आया है। कंपनी का कहना है कि शानदार रिस्पॉन्स Realme की Battery-first innovation और परफॉर्मेंस-फोकस्ड P-सीरीज पर बढ़ते यूथ ट्रस्ट को दिखाता है। खासतौर पर मिड-रेंज सेगमेंट में Realme P4 Power 5G को एक गेम-चेंजर डिवाइस माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Realme, Zebronics और Noise लाए पावर बैंक, मेड-इन-इंडिया से लेकर MagSafe च...