नई दिल्ली, फरवरी 17 -- Diamond Power Infrastructure Ltd: स्मॉलकैप सेगमेंट का शेयर डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड हाल के समय में भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े वेल्थ क्रिएटर्स में से एक बनकर उभरा है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इस स्टॉक ने जबरदस्त मजबूती दिखाई और लगातार नए रिकॉर्ड हाई छूता रहा। निवेशकों की दिलचस्पी कंपनी के बढ़ते ऑर्डर बुक और हर तिमाही सुधरते वित्तीय प्रदर्शन की वजह से बनी रही। यही कारण है कि यह शेयर छोटे आकार की कंपनियों में भी खास पहचान बना चुका है।कंपनी का कारोबार करीब Rs.7,248 करोड़ के मार्केट कैप वाली यह कंपनी पावर केबल्स की अग्रणी निर्माता है। यह एलवी, एमवी, ईएचवी केबल्स और कंडक्टर बनाती है, जिनका इस्तेमाल बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और औद्योगिक परियोजनाओं में होता है। लंबे समय तक बिकवाली झेलने ...