नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Alok Industries Ltd: शेयर बाजार में हाहाकार के बावजूद मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कपड़ा कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर आज गुरुवार को फोकस में रहे। कारोबार के दौरान इस शेयर में अच्छी तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर आज 3% तक चढ़कर 15.98 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। शेयरों में इस तेजी के पीछे ट्रम्प टैरिफ की खबर है। दरअसल, अमेरिका में भारतीय आयात पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बावजूद 3 अप्रैल को व्यापार में कपड़ा शेयरों ने बेहतर परफॉर्म किया। भारतीय कपड़ा और परिधान क्षेत्र अमेरिका में सबसे अधिक निवेश वाले क्षेत्रों में से एक है। हालांकि, भारतीय निर्यात पर 26% शुल्क इसे सबसे कम टैरिफ वाले एशियाई निर्यातकों में से एक बनाता है। अन्य प्रमुख एशियाई निर्यातकों को और भी अधिक टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.