नई दिल्ली, फरवरी 9 -- OPPO कल 10 फरवरी 2026 को अपनी पॉपुलर K सीरीज का एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो बजट में 5G स्मार्टफोन बेहतरीन बैटरी बैक-अप, स्मूथ डिस्प्ले और AI कैमरा के साथ खरीदना चाहते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh दमदार बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक पावर बैक-अप देती है। इसके अलावा, फोन में 50MP का मेन कैमरा है। यह फोन दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर पेश किया जाएगा। आइये फोन के लॉन्च से पहले आपको इसके संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बताएं। OPPO K14x 5G के फीचर्स (लीक) OPPO के इस फोन में 6.75-इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले हो सकता है जो 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन का डिजाइ...