नई दिल्ली, फरवरी 1 -- अगर नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो भरोसा उसी डिवाइस पर करना चाहिए, जिसे सब पसंद कर रहे हों। बीते दिनों दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले डिवाइसेज का नाम सामने आया है और इनमें सबसे ऊपर iPhone 16 रहा। हालांकि, अगर आप सबसे ज्यादा बिकने वाले एंड्रॉयड फोन की बात करें तो Samsung Galaxy A16 5G पिछले साल दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉयड फोन बना है। इस फोन पर खास डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है। Galaxy A16 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें IP54 ड्यूरेबिलटी रेटिंग मिलती है और अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलेगा। sAMOLED डिस्प्ले वाले इस फोन के लिए एक और बड़ा हाइलाइट यह है कि इसे 6 बड़े एंड्रॉयड OS अपग्रेड्स ऑफर किए जाने हैं और फोन को छह साल तक लेटेस्ट फीचर्स मिलते रहेंगे। इसमें फास्ट चार्जिंग व...