नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- Bartronics India share price: आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी-बारट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में गुरुवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के चौथे दिन यह शेयर 12 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 10 पर्सेंट चढ़कर 13.21 रुपये तक पहुंच गया। इस दौरान शेयर में अपर सर्किट लगा। इससे पहले बुधवार को भी शेयर डिमांड में रहे थे। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का हाई 24.62 रुपये और 52 हफ्ते का लो 11 रुपये है।शेयर में तेजी की वजह? बारट्रॉनिक्स इंडिया के शेयरों में उछाल ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने बताया कि उसका बोर्ड 12 दिसंबर 2025 को बैठक करेगा। इस बैठक में कंपनी का नाम बदलकर Avio स्मार्ट मार्केट स्टेक लिमिटेड करने के प्रस्ताव सहित कई अहम कारोबारी प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। कंपनी का यह रीब्रांडिंग कदम उसके बिजनेस मॉडल में बड...