नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Vodafone Idea Q3 Result: वोडाफोन आइडिया को लेकर एक बार फिर बाजार में हलचल तेज हो गई है। कंपनी के प्रमोटर और अरबपति उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने हाल ही में खुले बाज़ार से कंपनी के शेयर खरीदे हैं। जनवरी के आखिर और फरवरी की शुरुआत के बीच उन्होंने कुल 4.09 करोड़ शेयर खरीदे, जिससे साफ संकेत मिलता है कि प्रमोटर को कंपनी के भविष्य पर भरोसा है। ऐसे समय में यह कदम आया है, जब टेलीकॉम सेक्टर चुनौतियों से जूझ रहा है और वोडाफोन आइडिया लगातार घाटे में है। कंपनी के शेयर आज मंगलवार को 11.47 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।क्या है डिटेल डिटेल्स पर नजर डालें तो 30 जनवरी को कुमार मंगलम बिड़ला ने करीब 2.21 करोड़ शेयर खरीदे। इन शेयरों की औसत कीमत Rs.10.95 प्रति शेयर रही, जो उस दिन के बंद भाव से लगभग 5.5% कम थी। इसके बाद 1 फरवरी को उन्होंने...