नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Laptop खरीदने का प्लान है, तो आसुस के नए मॉडल आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आसुस ने भारत में नए जेनबुक लैपटॉप मॉडल लॉन्च किए हैं। नए मॉडल्स में आसुस जेनबुक S16 (UM5606GA) और जेनबुक 14 (UM3406GA) हैं, जो प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने वीवोबुक लैपटॉप भी पेश किए, जिनमें वीवोबुक S16 (M3607GA), वीवोबुक 16 (M1607GA), वीवोबुक 15 (M1502NAQ), और वीवोबुक 16 (M1605NAQ) मॉडल शामिल हैं। लेटेस्ट आसुस जेनबुक लैपटॉप एएमडी राइजन AI 400 सीरीज प्रोसेसर पर चलते हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड एनपीयू हैं जो AI टास्क के लिए 50 TOPS तक की परफॉर्मेंस देते हैं। कंपनी ग्राहकों को 1 रुपये में 5,599 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है, जिसमें फ्री एक्स्ट्रा वारंटी और एक्सीडेंटल डैमेज शामिल है। कितनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत, चलिए डिटेल में बताते ...