नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- Penny Stock: Rs.10 से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक एक्सेल रियल्टी एन इंफ्रा के शेयरों में सोमवार को तेज हलचल देखने को मिली। ट्रेडिंग सेशन के दौरान शेयर 4.39% की तेजी के साथ अपर सर्किट लगाकर Rs.1.19 पर पहुंच गया। शेयर में यह उछाल तब आया जब कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि 22 दिसंबर 2025 को बोर्ड मीटिंग होने वाली है, जिसमें कई अहम बिजनेस फैसलों पर चर्चा की जाएगी। इस खबर के बाद निवेशकों की दिलचस्पी अचानक बढ़ गई और खरीदारी देखने को मिली।क्या है डिटेल हालांकि, हाल के समय में इस स्टॉक का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। पिछले एक महीने में शेयर करीब 21% टूट चुका है, लेकिन अगर थोड़ा बड़ा नजरिया रखें तो तस्वीर बदल जाती है। पिछले छह महीनों में इस पेनी स्टॉक ने करीब 50% का रिटर्न दिया है। वहीं, लंबे समय के निवेशकों के लिए ...