नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- RRB NTPC Graduate Level CBT 2 All Zone Cut Off : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने एनटीपीसी (ग्रेजुएट) भर्ती 2024 के तहत आयोजित द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-टू) का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम आरआरबी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrbpryj.gov.in पर अपलोड किया गया है। प्रयागराज जोन से कुल 584 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिन्हें अब अगले चरण के लिए शार्टलिस्ट किया गया है। यह भर्ती देशभर में कुल 8113 पदों के लिए निकाली गई है, जिसमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं। आरआरबी प्रयागराज जोन में इन पदों के लिए 227 रिक्तियां निर्धारित हैं।RRB NTPC Graduate Level CBT 2 All Zo...