नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Result 2025 Download: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट को rrbbilaspur.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। एनटीपीसी ग्रैजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी-2 परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी। एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी में ग्रेजुएट लेवल के लिए 8113 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी पद- गुड्स ट्रेन मैनेजर - 3144 पद मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक- 1736 पद वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट- 732 पद स्टेशन मास्टर- 994 पद जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट- 1507 पदचयन प्रक्रिया...