नई दिल्ली, जनवरी 20 -- RRB Group D Vacancy 2026 apply date : रेलवे ग्रुप डी के 22000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन अब 21 जनवरी 2026 की बजाय 31 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। पहले तय शेड्यूल के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के करीब 22000 पदों पर रजिस्ट्रेशन रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली थी और 20 फरवरी तक चलनी थी। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 मार्च 2026 रात्रि 23.59 बजे तक चलेगी। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी इस अवधि में www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।आधार कार्ड की डिटेल्स व फोटो अपडेट करवाकर रखें आरआरबी ने अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड की डिटेल्स व फोटो अपडेट करवाकर रखें। आधार कार्ड की फोटो अपडेट होनी चाहिए। साथ ही आधार...