नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- RRB Group D Exam City OUT : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के सीबीटी-1 की एग्जाम सिटी व डेट की डिटेल्स जारी कर दी है। परीक्षार्थी अपने अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। अगर कोई पासवर्ड भूल गया है तो वह www.rrbapply.gov.in पर जाकर फिर से हासिल कर सकता है। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप से अभ्यर्थियों को पता चल गया है कि उनका एग्जाम किस डेट को किस शहर में है। एग्जाम सिटी व डेट के साथ साथ एससी एसटी ट्रैवलिंग अथॉरिटी भी जारी की गई है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक होगा। परीक्षार्थी चार चार दिन पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यानी जिन...