नई दिल्ली, जनवरी 8 -- RRB Calendar 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने जल्दी जल्दी 5 भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित कर अभ्यर्थियों को चौंका दिया है। इस साल फरवरी से लेकर अप्रैल तक पांच भर्ती परीक्षाएं होंगी। जिन भर्तियों की परीक्षा तिथियां जारी की हैं उनमें असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्निशियन, पैरा मेडिकल, सेक्शन कंट्रोलर, जूनियर इंजीनियर-डीएमएस-सीएमए की परीक्षाएं शामिल हैं। परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी जारी होगी। 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की विभिन्न संभावित परीक्षा तिथियां - आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर (सीईएन-04/2025) - 11 और 12 फरवरी 2026 -आरआरबी सहायक लोको पायलट (एएलपी-सीईएन 01/2025) - 16, 17 और 18 फरवरी 2026 - आरआरबी जूनियर इंजीनियर (जेई सीईएन-03/2025) - 19, 20 फरवरी और 03 मार्च 2026 - आरआरबी तकनीशियन...