नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- RRB : रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आरआरबी ने नोटिस जारी कर कहा है कि सेक्शन कंट्रोलर ( सीईएन 04/2025 ) के 368 पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी एग्जाम 11 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक होगा। परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी जारी होगी। 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। इस भर्ती के आवेदन अक्टूबर 2025 में लिए गए थे। यह पे लेवल -6 का पद है। शुरुआती वेतन 35400 तय किया गया है। इस भर्ती के लिए एल2 का मेडिकल स्टैंडर्ड मांगा गया है। चयन - चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को एक चरण की लिखित परीक्षा (सीबीटी), सीबैट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। सिंगल स्टेज सीबीटी में अभ्यर्थियों से केवल मैथ्स व रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश व जीएस नहीं आएगा। सीबीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.