नई दिल्ली, मार्च 19 -- RRB ALP : रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के सीबीटी-2 स्टेज की 19 मार्च की परीक्षा का शिफ्ट-1 और शिफ्ट-2 का एग्जाम कैंसिल कर दिया है। यह एग्जाम रीशेड्यूल किया गया है। परीक्षा की नई तिथियां बाद में जारी होंगी। तकनीकी खराबी के चलते आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 बुधवार को नहीं हो सका। आरआरबी ने इस संबंध में नोटिस जारी कर कहा, 'तकनीकी समस्याओं के कारण 19.03.2025 (शिफ्ट-1 और 2) को निर्धारित परीक्षा उन केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित की जा रही है जहां परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखें।' बताया जा रहा है कि एग्जाम सेंटर में पहली शिफ्ट के दौरान परीक्षार्थी सिस्टम पर काफी देर तक बैठे रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.