नई दिल्ली, मार्च 30 -- RR vs CSK Pitch Report: राजस्थान रॉयल्स (आआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को आईपीएल 2025 का 11वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीम शाम साढ़े सात बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम टकराएंगी। आरआर और सीएसके का मौजूदा सीजन में यह तीसरा मैच है। आरआर का जीत का खाता नहीं खुला है। उसे सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों शिकस्त मिली। वहीं, सीएसके को पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद अगले मुकाबले में आरसीबी ने मात दी। जानिए, आरआर वर्सेस सीएसके मैच की पिच रिपोर्ट क्या कहती है? क्या आज बल्लेबाज चमकेंगे या गेंदबाज रहेंगे हावी? बरसापारा में अब तक पांच आईपीएल मैच खेले गए हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो मैच अपने नाम किए और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.