जयपुर, मार्च 11 -- राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार आगामी 21 अप्रंल से शुरू किए जाएंगे। आयोग सचिव के अनुसार इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा। यह भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सफल रहे 19355 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई 2024 को किया गया था। मुख्य परीक्षा का परिणाम गत दो जनवरी को जारी किया गया जिसमें दो हजार 168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचना उपयुक्त माध्यमों से दे दी जाएगी। 972 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- फर्जी डिग्रियों पर लगेगी लगाम, डिजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.