जयपुर, मार्च 20 -- राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस परीक्षा 2024 में प्री पास कर चुकी जनजाति वर्ग की जयपुर में कोचिंग या स्वयं के स्तर पर परीक्षा के अगले चरण की तैयारी कर रही प्रतिभागियों के फ्री आवास और भोजन की व्यवस्था के लिए जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग व्यवस्था कर रहा है। आयुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण केंद्र, जयपुर में उनके लिए निःशुल्क भोजन और आवास व्यवस्था की जा रही है। अभ्यर्थी राजस्थान की मूल निवासी, अनुसूचित जनजाति वर्ग से हो। अभ्यर्थी के परिवार की कुल मिलाकर वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम हो। यदि माता/पिता में से कोई राजस्थान सरकार में सेवारत है तो पे मेट्रिक्स पर अधिकतम लेवल-11 तक वेतन प्राप्त कर रहे हो। अभ्यर्थी के माता-पिता / अभिभावक के वेतनभोगी होने पर उन्हें अपने कार्यालय अध्यक्ष / ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.