नोएडा। हिन्दुस्तान, मार्च 10 -- रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करने और कराने वाले गिरोह का नोएडा पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने अपनी मेज के नीचे एक इलेक्ट्रिक डिवाइस लगाकर नकल कर रहे अभ्यर्थी और उसकी मदद करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि नकल कराने के लिए चार लाख रुपये में सौदा हुआ था। 50 हजार रुपये एडवांस भी दे दिए गए थे। परीक्षा केंद्र इंचार्ज ने अभ्यर्थी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नोएडा सेक्टर-62 में आईऑन डिजिटल जोन में रेलवे की ओर से पुलिस फोर्स में कॉन्स्टेबल पद के लिए भर्ती करने के लिए 2 मार्च से 18 मार्च के बीच लिखित परीक्षा कराई जा रही है। 7 मार्च को भी सेंटर पर परीक्षा आयोजित हो रही थी। सेंटर इंचार्ज भवनेश पचौरी ने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.