पटना, नवम्बर 30 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की प्रदेश और सभी जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जानकारी के मुताबिक फिलहाल पार्टी संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है। समिति का संयोजक मदन चौधरी को बनाया गया है। सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, हिमांशु पटेल और आरके सिन्हा को सदस्य नामित किया गया है। समिति की जिम्मेदारी पार्टी के सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों के संचालन से लेकर अंतरिम संगठनात्मक प्रबंधन तक रहेगी। रालोमो की कोर कमेटी की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बैठक माधव आनंद, आलोक सिंह, रामपुकार सिन्हा, जंगबहादुर सिंह, अंगद कुशवाहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.