नई दिल्ली, फरवरी 6 -- संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की क्राइम थ्रिलर फिल्म वध का सीक्वल वध 2 आज यानी 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अगर आपने वध नहीं भी देखी है तब भी आप वध 2 देख सकते हैं क्योंकि फिल्म के सीक्वल में बिल्कुल नई स्टोरीलाइन है। वध 2 में नए किरदार है, नई सेटिंग में फिल्म की कहानी लिखी गई है, लेकिन फिल्म का मोटिव वही है। यही फिल्म की कहानी को दिलचस्प और थोड़ा प्रिडिक्टेबल भी बनाता है।क्या है वध 2 का प्लॉट? वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने डायरेक्ट किया है। वध 2 में संजय मिश्रा के किरदार का नाम शंभुनाथ मिश्रा है जो एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। नीना गुप्ता का नाम मंजू है जो एक ऐसी कैदी है जिसे अजीवन कारावस की सजा मिली है। दोनों के बीच जेल में एक अनूठा रिश्ता बन जाता है जहां वो एक दूसरे में सुकून पाते हैं। ठीक उसी समय ज...