नई दिल्ली, मार्च 25 -- REET Answer Key : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी reet2024.co.in पर जाकर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। रीट लेवल-1 की प्रथम शिफ्ट और लेवल-2 की दूसरी और तीसरी शिफ्ट सभी प्रश्न पत्रों की आंसर-की जारी की गई है। रीट लेवल-1 और लेवल-2 के कुछ प्रश्नों में बोनस अंक दिए गए हैं। परीक्षार्थी को यदि किसी प्रश्न के उत्तर में कोई आपत्ति हो तो 31 मार्च तक ऑनलाइन दर्ज करवाई जा सकती है। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 300 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। आपत्ति के साथ प्रमाणिक पुस्तक के प्रमाण भी लगाने होंगे। पुस्तक स्टैंडर्ड व ऑथेटिंक होनी चाहिए। आपत्ति केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएगी। अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न पर एक बार ही आपत्ति दर्ज कर सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.