नई दिल्ली, फरवरी 2 -- स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के डिवाइसेज में यूजर्स को HyperOS 3 का अपडेट मिलने वाला है, जिसके साथ नए फीचर्स का फायदा लाखों यूजर्स को दिया जाएगा। यह ब्रैंड का Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है और पहले ही कई प्रीमियम डिवाइसेज को इसका अपडेट मिलने लगा है। अगर आपके पास भी कोई Xiaomi, Poco या Redmi ब्रैंडेड स्मार्टफोन है तो आपका डिवाइस भी अपडेट पाने वाले फोन्स की लिस्ट में हो सकता है। कंपनी की ओर से लेटेस्ट HyperOS अपडेट पाने वाले स्मार्टफोन्स की कोई आधिकारिक लिस्ट शेयर नहीं की गई है। कई प्रीमियम और मिडरेंज डिवाइसेज के लिए अपडेट पहले ही रोलआउट हो रहा है और कुछ को अपडेट मिलने की बाद कम्युनिटी फोरम में सामने आई है। ग्लोबल वेरियंट्स के मुकाबले चाइना वेरियंट्स को अपडेट सबसे पहले दिया जाएगा। कंपनी कई फेज और बैच में अपडेट रिलीज ...