नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- जयपुर का सवाई मान सिंह स्टेडियम। रविवार का दिन और दर्शकों की खचाखच भीड़। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का मैच। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल सॉल्ट ने 33 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हो चुके थे। क्रीज में चेज मास्टर विराट कोहली अपने चिर-परिचित अंदाज में खेल रहे थे और उनका साथ दे रहे थे देवदत्त पड्डीकल। 15वें ओवर में अचानक कुछ ऐसा हुआ कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक और टीवी, मोबाइल पर मैच देख रहे लोग टेंशन में आ गए। कोहली कुछ परेशान दिखे और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन संजू सैमसन से अपनी हार्ट बीट चेक करने को कहा। वाकया 15वें ओवर का है। वानिंदु हसरंगा गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर पड्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.