नई दिल्ली, जनवरी 16 -- RCB vs GG Live score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का नौवां मैच हो रहा है। गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात जायंट्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज शिवानी सिंह को पदार्पण कराया है। आरसीबी ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए हैं।ग्रेस हैरिस ने 8 रन का योगदान दिया। कप्तान स्मृति मंधाना(4), हेमलता (4) और नाइक नौ रन बनाकर पवेलियन लौटीं। गुजरात ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते थे लेकिन तीसरे मैच में उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी की पूर्व चैंपियन टीम लगातार जीत के साथ शीर्ष पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.