नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी को शुक्रवार 18 अप्रैल को आईपीएल 2025 के अपने सातवें लीग मैच में पंजाब किंग्स से हार मिली। आरसीबी घर पर लगातार तीसरा मैच हारी, लेकिन आरसीबी का एक खिलाड़ी जरूर खुश हो रहा होगा। इसके पीछे का कारण ये है कि उस खिलाड़ी ने मैच के सारे अवॉर्ड अपने नाम किए, जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी शामिल है। चौथी बार आरसीबी के साथ हुआ है कि टीम को हार मिली है, लेकिन टीम के खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है। ये खिलाड़ी हैं टिम डेविड। आरसीबी के तूफानी ऑलराउंडर टिम डेविड को पंजाब किंग्स के खिलाफ ना सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, बल्कि आईपीएल मैच में मिलने वाले सारे अवॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने, सबसे ज्यादा चौके ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.