नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया। आरसीबी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करके एक यूट्यूब विज्ञापन पर उसके ट्रेडमार्क का अपमान करने का आरोप लगाया। मामला उबर मोटो और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड से जुड़ा हुआ है। जस्टिस सौरभ बनर्जी ने आरसीबी की अंतरिम याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रखा। रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने उबर इंडिया सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा दायर किया और दावा किया कि उबर मोटो का यूट्यूब विज्ञापन उसके ट्रेडमार्क का अपमान करता है। इस विज्ञापन का शीर्षक 'बैडीज इन बेंगलुरु फीट ट्रैविस हेड' है। आरसीबी ने कहा कि वीडियो में मुख्य किरदार सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेटर हेड ने उसके ट्रेडमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.