नई दिल्ली, फरवरी 5 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग 2026 की चैंपियन बनी। बेंगलुरु की टीम ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम सबसे ज्यादा WPL ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस भी दो बार (2023, 2025) चैंपियन बन चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इससे पहले 2024 में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल गंवाने वाली टीम बन गई है। दिल्ली महिला प्रीमियर लीग के शुरू होने के बाद लगातार सीजन में खिताबी मुकाबला तक पहुंची लेकिन टीम के लिए ट्रॉफी का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक की बदौलत चार विकेट पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृ...