नई दिल्ली, मई 22 -- RBSE Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 22 मई 2025 को आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत कॉमर्स स्ट्रीम का रहा है, कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स का पास पर्सेंटेज 99.07% दर्ज किया गया है। इस वर्ष कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 28010 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 27,750 छात्रों को परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.