नई दिल्ली, फरवरी 5 -- RBI MPC: आम बजट के बाद अब हर किसी की नजर रिजर्व बैंक के मौद्रिक समीक्षा बैठक पर है। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा शुक्रवार सुबह द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। यह देखना अहम होगा कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में कटौती करता है या नहीं। अगर कटौती होती है तो एक बार फिर लोन और ईएमआई पर मिडिल क्लास को राहत मिलेगी। बता दें कि यह बैठक उस समय हो रही है जब अर्थव्यवस्था में वृद्धि पर केंद्रित केंद्रीय बजट पेश किया गया है, महंगाई कम है और हाल ही में लंबे समय से प्रतीक्षित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से बाहरी अस्थिरता समाप्त हुई है।क्या कहते हैं जानकार? विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई पिछले साल फरवरी से अब तक रेपो दर में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती कर चुका है और फिलहाल न तो वृद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.