नई दिल्ली, मई 23 -- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) पर बड़ी कार्रवाई की है। इस बैंक पर नियामकीय निर्देशों के उल्लंघन के चलते 63.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि उसने 31 मार्च 2023 और 31 मार्च 2024 को बैंक की वित्तीय स्थिति के संबंध में निरीक्षण किया था। इस दौरान बैंक ने पाया कि यूबीआई में जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष (डीईएएफ) में तय समय सीमा के भीतर आवश्यक राशि का ट्रांसफर नहीं किया गया। गिरवी मुक्त एग्री लोन के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन में बैंक ने कुछ मामलों में 1.60 लाख रुपये तक के एग्री लोन पर गिरवी मांगा। इन उल्लंघनों के मद्देनजर आरबीआई ने बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बैंक के जवाब, अतिरिक्त स्पष्टीकरण और व्यक्तिगत सुनवाई में दी गई दलीलों पर विचार करने के बाद य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.