नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Rashifal Weekly Horoscope 9 to 15 February 2026: 9 फरवरी से 15 फरवरी का सप्ताह कुछ राशियों के लिए काफी लकी साबित होने वाला है। इस सप्ताह ग्रहों के गोचर से कुछ खास योग का निर्णाण हो रहा है, जिससे कई राशियों को धन का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां उनकी युति शुक्र से होगी। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, धन, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। वहीं सूर्यदेव का संबंध आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, शिक्षा और राज-सुख से होता है। इन योग को हो रहा है निर्माणइस सप्ताह कुंभ राशि में सूर्य और शुक्र की युति से शक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा इस समय बुध के साथ शुक्र और सूर्य की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। चलिए जानते हैं कि आने वाल...