नई दिल्ली, फरवरी 16 -- मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान 2026 चांद दिखाई देने पर 18 या 19 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। अलग-अलग देशों और मुस्लिम समुदायों में चांद देखने के तरीके और इस्लामिक अथॉरिटीज की घोषणा के हिसाब से रमजान की शुरुआत की तारीख में थोड़ा फर्क हो सकता है।इस्लामी कैलेंडर (हिजरी) चंद्रमा के चक्र पर आधारित होता है, इसलिए रमजान हर साल अंग्रेजी कैलेंडर के मुकाबले करीब 10 से 12 दिन पहले आ जाता है। चूंकि चंद्र वर्ष सौर वर्ष से लगभग 11 दिन छोटा होता है, इसी वजह से 2030 में रमजान दो बार पड़ेगा- एक बार जनवरी में और दूसरी बार दिसंबर में। रमजान कितने दिन का होता है?- रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है और यह 29 या 30 दिन तक चलता है। महीने की अवधि भी चांद दिखने पर तय होती है। रमजान के दौरान रोजा रखने वाले मुसलमान सूर्योदय से सूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.