नई दिल्ली, जून 11 -- सावन मास की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सावन समाप्त हो जाते हैं। इसके बाद से भाद्रपद का महीना लग जाता है। रक्षा बंधन भाई बहन के प्यार का पावन पर्व है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन के पर्व में भद्रा का खास विचार किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भद्रा में बहन भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधती हैं। दरअसल भद्रा काल को शुभ नहीं मानते हैं, इसलिए इस समय के खत्म होने के बाद ही राखी बांधते हैं।रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त इस साल 9 अगस्त को राखी बांधन के लिए आपको साढ़े सात घंटे मिल रहे हैं। सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक , राखी बांधने के लिए बहुत अच्छा समय है। अगर बहुत ही अच्छा मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो दोपहर 12:00 से 12:53 तक है। इसके अलावा शाम तक बिना कोई मुहूर्त देखें राखी बांध सकते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.