नवादा, नवम्बर 14 -- Rajauli Assembly Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजौली सीट पर बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली। एनडीए गठबंधन की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के उम्मीदवार विमल राजवंशी ने महागठबंधन की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार पिंकी भारती को महज 3,953 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। अंतिम परिणाम के अनुसार, विमल राजवंशी को 90,272 वोट मिले, जबकि पिंकी भारती को 86,319 वोट प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों की संख्या में कड़ा मुकाबला रहा, और अंतिम राउंड तक परिणाम अनिश्चित बना रहा। यह सीट नवादा जिले के अंतर्गत आती है, जहां अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है और पासवान समुदाय का प्रभाव प्रमुख है। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को रजौली सीट पर मतदान हुआ। आज नतीजे आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.