नई दिल्ली, मार्च 5 -- Rajasthan PTET 2025 Apply Online: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए आज 5 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। राजस्थान में सत्र 2025-26 के लिए 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार www.ptetvmoukota2025.in पर जाकर 7 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा किया जाएगा। पीटीईटी परीक्षा के जरिए ही राज्य के सभी गवर्नमेंट एवं प्राइवेट शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स और 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स करवाया जाता है। राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2025 परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को किया जाएगा। ऑनलाइन काउंसलिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.