नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- Rajasthan Police Constable final exam result 2025: राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोर और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।Rajasthan Police Constable Result 2025 Region Wise Direct Linkजिलावार जारी की गई है मेरिट लिस्ट राजस्थान पुलिस विभाग ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रिजल्ट को जिलावार (Region-wise) जारी किया है। उम्मीदवार जिस जिले या यूनिट से आवेदन कर चुके थे, उसी के अनुसार अपनी चयन स्थिति की जांच कर सकते हैं...