नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राजस्थान बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने जलदाय और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी और सरकार नई जल नीति भी लाएगी। करीब 6500 गांवों को हर घर नल-हर घर जल योजना से जोड़ा जाएगा, जबकि 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करते हुए सरकार 1800 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कें और ब्रिज बनाएगी। नॉन-पैचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़ और मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 250 अटल प्रगति पथ के तहत 500 करोड़ के काम हाथ में लिए जाएंगे तथा बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। साथ ही सड़क हादसे रोकने के लिए 100 करोड़ की लागत से 2000 कैमरे लगाए जाएंगे।कड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.