नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राजस्थान विधानसभा में आज वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी कुछ ही देर में वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश करेंगी। इस बजट पर प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं, कर्मचारियों और व्यापार जगत की खास नजरें टिकी हुई हैं। रोजगार के नए अवसर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधान सहित कई बड़े ऐलान की संभावना जताई जा रही है। सरकार ने पिछले दिनों विभिन्न वर्गों से सुझाव लेकर बजट को अंतिम रूप दिया है, ऐसे में माना जा रहा है कि यह बजट विकास, निवेश और जनकल्याण पर केंद्रित हो सकता है। बजट शुरू होने पर लाइव आर्टिकल अपडेट किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.