नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करते हुए एक बार फिर राजधानी जयपुर को केंद्र में रखा है। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में जयपुर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम, जलभराव और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मेडिकल सेक्टर में जयपुर को और मजबूत करने के लिए भी कई अहम घोषणाएं की गईं। सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जयपुर को एक सुव्यवस्थित, जाम मुक्त और आधुनिक शहरी ढांचे वाले शहर के रूप में विकसित करना प्राथमिकता में है। इसके लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान बजट में जयपुर की ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए 1 हजार करोड़ रुपये की बड़ी घोषणा की गई है। इस राशि से शहर के ट्रैफिक सिग्नल, प्...